Table of Contents
कामदा एकादशी 2026 का व्रत 29 मार्च को है। जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय, पूजा विधि और लाभ। घर में सुख-समृद्धि और पाप नाश के लिए करें व्रत।
कामदा एकादशी 2026 चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जिसे भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान की पूजा करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि इस साल 28 मार्च को पूरे दिन एकादशी तिथि रहेगी, कामदा एकादशी व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा।
कामदा एकादशी तिथि और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शनिवार, 28 मार्च 2026 सुबह 08:46 बजे से शुरू होकर रविवार, 29 मार्च 2026 सुबह 07:45 बजे समाप्त होगी। व्रत का शुभ मुहूर्त 29 मार्च को सुबह 07:48 से दोपहर 12:26 तक है।
also read: Navratri 2026 Day 7: महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा…
पारण का समय
कामदा एकादशी का पारण सोमवार, 30 मार्च 2026 सुबह 06:31 बजे से 07:09 बजे के बीच करना शुभ रहेगा।
कामदा एकादशी पूजा विधि
- व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
- सबसे पहले अपने इष्ट देवता का ध्यान करते हुए व्रत संकल्प लें।
- घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- भगवान को पीले फूल, हल्दी, तुलसी पत्र, फल और पंचामृत अर्पित करें।
- धूप-दीप जलाकर विधिपूर्वक पूजा करें।
- विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
- कथा का पाठ करें और अंत में आरती करें।
कामदा एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि कामदा एकादशी व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में शांति व समृद्धि आती है। यह व्रत शापित व्यक्ति को मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कामदा एकादशी से पिशाचत्व दोष दूर होता है और व्यक्ति को राक्षस योनि में जन्म नहीं लेना पड़ता। इस दिन दान-पुण्य करना, कथा श्रवण करना और मंत्र जाप करना अत्यंत फलदायी होता है।
कामदा एकादशी का व्रत रखने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।