Table of Contents
‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होगी। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी समेत 30 स्टार्स की कॉमेडी फिल्म का इंतजार फैंस को है बेसब्री से।
बॉलीवुड की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार अहम रोल में नजर आएंगे और इसमें कई बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हैं। फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और यह गर्मियों में 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वेलकम फ्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ वेलकम फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म ‘वेलकम’ 2007 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 119 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ 2015 में रिलीज हुई थी और इसने 168.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। दोनों फिल्मों को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था और दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज दिया।
फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो भी रिलीज किया गया था, जिसमें सभी स्टार्स मस्ती करते हुए नजर आए थे। इसके बाद से फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
also read: सनी देओल पहली बार पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद मां…
क्रिसमस पर अक्षय का मैसेज
इससे पहले अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर फिल्म का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने फिल्म के बड़े स्केल और स्टार कास्ट का जिक्र करते हुए लिखा, “वेलकम टू द जंगल की बड़ी कास्ट की तरफ से सभी को मेरी क्रिसमस।”
View this post on Instagram
फिल्म में शामिल होंगे ये स्टार्स
‘वेलकम टू द जंगल’ में लगभग 30 स्टार्स नजर आने वाले हैं। प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, ज़ाकिर हुसैन, सयाजी शिंदे, फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और धमाकेदार एंटरटेनमेंट का पूरा पॅकेज होगा। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म गर्मियों की बड़ी हिट साबित हो सकती है।