Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी में भूस्खलन व जलभराव की आशंका। चार धाम यात्रा प्रभावित, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की।
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई 2025 को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। लगातार बारिश से भूस्खलन और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मानसून पूरी तरह सक्रिय, तापमान में गिरावट (Uttarakhand Weather Alert)
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 20°C से 26°C तक रह सकता है।
भूस्खलन से चार धाम यात्रा प्रभावित
डॉ. विक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि मानसून ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी जिलों में भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं और चार धाम यात्रा को अस्थायी रूप से कुछ स्थानों पर रोकना पड़ा है।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर नदी किनारे बसे लोगों को जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, लोगों को नदी-नालों के पास न जाने की चेतावनी भी दी गई है।
For more news: Uttarakhand