Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: धामी कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनाव पर होगा बड़ा फैसला, जानें पूरी डिटेल

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: धामी कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनाव पर होगा बड़ा फैसला, जानें पूरी डिटेल

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, जिसमें चुनाव की तारीख और अध्यादेश पर फैसला संभव। जानें किस जिले में कब होंगे चुनाव और क्या बढ़ेगा प्रशासकों का कार्यकाल?

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर अहम फैसला आज लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव की तिथि तय करने और संशोधित अध्यादेश को मंजूरी मिलने की संभावना है।

15 जुलाई तक होने हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

राज्य सरकार ने पहले ही हाईकोर्ट में शपथ पत्र देकर यह स्पष्ट किया था कि 15 जुलाई 2025 तक पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इसी समयसीमा में होने हैं।

संशोधित अध्यादेश को मिल सकती है मंजूरी

कैबिनेट बैठक में आज संशोधित अध्यादेश का प्रस्ताव लाया जा सकता है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद फिर से राजभवन भेजा जाएगा। पहले भेजे गए अध्यादेश को राजभवन ने यह कहते हुए लौटा दिया था कि उसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायी विभाग की स्पष्ट टिप्पणी नहीं थी।

प्रशासकों का कार्यकाल सिर्फ डेढ़ महीने तक बढ़ेगा

अब जबकि चुनाव की तिथि नज़दीक है, ऐसे में सरकार पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने की बजाय सिर्फ 1.5 महीने तक बढ़ा सकती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अगले 45 दिनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सके।

पंचायतीराज सचिव ने क्या कहा?

पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि कैबिनेट में आज इस मसले पर विस्तृत चर्चा होगी। राजभवन द्वारा उठाई गई आपत्तियों का समाधान कर लिया गया है, और संशोधित प्रस्ताव को आज दोबारा मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

For more news: Uttarakhand

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More