UP Forest Development News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में टिशू कल्चर, विदेशी प्रजातियों की सफाई और बांस मिशन जैसे वैज्ञानिक प्रयासों से जंगलों का कायाकल्प हो रहा है। जानें कैसे यूपी बन रहा है ग्रीन स्टेट।
UP Forest Development News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और जंगलों की सेहत सुधारने के लिए एक अहम पहल की है। अब पारंपरिक तरीकों की जगह वैज्ञानिक तकनीकों से पेड़ों और जंगलों का संरक्षण किया जा रहा है। यह कदम राज्य की हरियाली को न केवल संरक्षित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी मददगार होगा।
वैज्ञानिक तकनीक से पेड़-पौधों की नई पौध तैयार
बरेली, लखनऊ, झांसी और कानपुर में टिशू कल्चर तकनीक (Tissue Culture Technology) से नई पौध तैयार की जा रही है। इन पौधों की खासियत है कि ये न सिर्फ मजबूत होंगे, बल्कि तेजी से बढ़ेंगे और अधिक पर्यावरणीय लाभ देंगे।
आक्रामक विदेशी प्रजातियों को हटाने की योजना
लैंटाना और प्रोसोफिस जैसे आक्रामक विदेशी पौधों को हटाने के लिए वन विभाग ने वैज्ञानिक तरीके अपनाए हैं। ये पौधे प्राकृतिक जैव विविधता को नुकसान पहुंचाते हैं और वन्यजीवों के लिए खतरा बनते हैं।
जंगल की आग पर काबू के लिए हाई-टेक समाधान
राज्य सरकार आधुनिक टेक्नोलॉजी से जंगल में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण कर रही है। इससे जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वन्यजीवों का संरक्षण भी बेहतर तरीके से हो सकेगा।
राष्ट्रीय बांस मिशन से रोजगार और हरियाली दोनों को बढ़ावा
National Bamboo Mission के तहत गुणवत्ता युक्त बांस की खेती की जा रही है, जो पर्यावरण के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराएगी।
10 साल की कार्य योजना और भविष्य की तैयारी
यूपी के सभी 79 वन प्रभागों में 10 वर्षीय कार्य योजना पर काम हो रहा है। गोरखपुर, खीरी और बिजनौर की योजनाएं सितंबर 2025 तक पूरी हो जाएंगी, जबकि पीलीभीत की योजना 2026 तक जारी रहेगी। नई कार्य योजनाओं का मसौदा केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जिसकी मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
हरियाली के साथ-साथ मिलेगा आर्थिक लाभ
योगी सरकार का मानना है कि जंगलों का संरक्षण न केवल प्राकृतिक संपदा को बचाएगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में आजीविका के नए अवसर भी पैदा करेगा। वन आधारित उत्पादों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाली योजनाएं भी इससे जुड़ी हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएम योगी की दूरदर्शी नीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी को सिर्फ औद्योगिक हब ही नहीं, बल्कि ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक खेती, और ओडीओपी जैसी योजनाएं इस पहल को मजबूत बना रही हैं।
For more news: UP