Under-19 World Cup 2026: विमथ दिनसारा की कप्तानी में श्रीलंका ने आयरलैंड को 106 रनों से हराकर ग्रुप A में किया शीर्ष स्थान हासिल

Under-19 World Cup 2026: विमथ दिनसारा की कप्तानी में श्रीलंका ने आयरलैंड को 106 रनों से हराकर ग्रुप A में किया शीर्ष स्थान हासिल

Under-19 World Cup 2026: श्रीलंका ने विमथ दिनसारा की कप्तानी में आयरलैंड को 106 रनों से हराकर ग्रुप A में किया शीर्ष स्थान हासिल। पढ़ें मैच के हाइलाइट्स, प्रमुख स्कोर और खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन।

Under-19 World Cup 2026: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 106 रनों से मात दी। लगातार दूसरी जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप A में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने अपने पहले मैच में जापान को 203 रनों से हराया था, जबकि आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला मुकाबला 8 विकेट से गंवाया था। आयरलैंड इस हार के बाद ग्रुप में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

श्रीलंका की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 267 रन बनाए। शुरुआती दो विकेट महज 17 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान विमथ दिनसारा और दुलनिथ सिगेरा ने तीसरे विकेट के लिए 42 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

दुलनिथ सिगेरा 22 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद कविजा गमागे ने कप्तान विमथ के साथ 111 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 139 तक पहुंचा। कविजा गमागे ने 49 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे।

also read: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड सीरीज में बनाए 7 रिकॉर्ड, सचिन…

कप्तान विमथ दिनसारा ने चमिका हेनातिगाला के साथ पांचवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। विमथ ने 102 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 95 रन बनाए, जबकि चमिका हेनातिगाला नाबाद 51 रन के साथ मैदान पर लौटे।

आयरलैंड की तरफ़ से ओलिवर रिले ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि रूबेन विल्सन और ल्यूक मरे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

आयरलैंड की कोशिश विफल

आयरलैंड की टीम 40.1 ओवर में 161 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए कैलम आर्मस्ट्रांग ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि रूबेन विल्सन ने 32 रन जोड़े। कप्तान ओलिवर रिले ने 35 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए दुलनिथ सिगेरा ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि रसिथ निमसार ने 3 विकेट हासिल किए।

इस शानदार जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप A में शीर्ष स्थान हासिल किया और आयरलैंड की चुनौती को पूरी तरह नाकाम किया।

Related posts

BCCI का IPL 2026 के लिए नया आदेश; खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स के सोशल मीडिया पोस्ट पर लगी रोक

डोप टेस्ट मिस करने पर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा मुश्किल में; नाडा ने ‘वियरअबाउट’ विफलता के लिए जारी किया नोटिस

KKR vs DC IPL 2026: 18 करोड़ के मथीशा पथिराना की वापसी पर ड्वेन ब्रावो का बड़ा अपडेट, प्लेऑफ के लिए केकेआर को चाहिए 5 में से 5 जीत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More