Table of Contents
Son of Sardar 2 OTT Release: अजय देवगन की नई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है। जानें ये फिल्म OTT पर कब और कहां स्ट्रीम होगी, साथ ही स्टारकास्ट और सुनील शेट्टी का रिएक्शन।
Son of Sardar 2 OTT Release: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शानदार स्टारकास्ट और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है। अब दर्शकों के मन में सवाल है – यह फिल्म ओटीटी पर कब आएगी और कहां स्ट्रीम होगी?
Son of Sardar 2 कब आएगी OTT पर? (Son of Sardar 2 OTT Release)
‘सन ऑफ सरदार 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर यह पुष्टि हो चुकी है कि यह फिल्म Netflix पर डिजिटल डेब्यू करेगी। हालांकि, अभी तक फिल्म के निर्माताओं की ओर से OTT रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म कुछ हफ्तों के भीतर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
View this post on Instagram
Sunil Shetty का रिव्यू: “हंसी का दंगल” (Son of Sardar 2 OTT Release)
फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अजय देवगन के साथ लंदन में ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखी और कहा: “अजय देवगन जैसी कॉमिक टाइमिंग और स्वैग शायद ही किसी और के पास हो। यह फिल्म ऐसी है जिसे परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ बैठकर देख सकती हैं और हंसी से लोटपोट हो सकती हैं।”
मल्टीस्टारर है ‘सन ऑफ सरदार 2’
इस कॉमेडी एंटरटेनर में नजर आने वाली कास्ट बेहद शानदार है:
-
अजय देवगन – जस्सी रंधावा
-
मृणाल ठाकुर – सुख
-
रवि किशन, कुब्रा सैत, संजय मिश्रा, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, विंदू दारा सिंह, दीपक डोबरियाल, और कई अन्य दिग्गज कलाकार।
निर्देशन और प्रोडक्शन
फिल्म को विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है और इसका प्रोडक्शन किया है: अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया, प्रवीण तलरेजा
Box Office क्लैश: Dhadak 2 से टक्कर
‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ से हुआ है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, ऐसे में दर्शकों को दोनों से भरपूर मनोरंजन मिलने की उम्मीद है।