सिरोही प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई की अध्यक्षता में अतिवृष्टि नुकसान और बजट क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित

सिरोही प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई की अध्यक्षता में अतिवृष्टि नुकसान और बजट क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित

सिरोही प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई की अध्यक्षता में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और बजट घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित, राहत कार्यों और पर्यावरण संरक्षण पर भी दिए निर्देश।

जिले के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई की अध्यक्षता में आत्मा सभागार में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और बजट घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की गति और जरूरी कदमों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को भी सराहा और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की मंशा के अनुरूप काम करते हुए आमजन को तत्काल राहत पहुंचाएं।

विश्नोई ने अतिवृष्टि से प्रभावित मकानों, फसलों और पशुधन के नुकसान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, जर्जर भवनों और टूटी सड़कों की मरम्मत को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

also read:

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन के हित में अलर्ट मोड पर रहकर तत्परता से कार्य करें। वर्षा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान फसल, मकान और पशु हानि की विस्तृत समीक्षा की गई और प्रभावी राहत योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कृषि विभाग को कृषि पर्यवेक्षकों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और बड़े पैमाने पर किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश भी प्रभारी मंत्री ने दिए। साथ ही वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की गई और समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री विश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को वृक्षारोपण के बाद जियो टैगिंग और पौधों की देखभाल में गंभीरता से कार्य करने को कहा। सभी कर्मचारियों से सक्रिय सहभागिता की भी अपेक्षा जताई गई।

सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने भी सभी अधिकारियों को प्रभारी मंत्री के निर्देशों का पालन कड़ाई से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More