श्री राजेंद्र शुक्ल :उप मुख्यमंत्री ने रीवा में आईटी पार्क और रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में आईटी पार्क और रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की समीक्षा की

  श्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में आईटी पार्क और रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की समीक्षा की

उप मुख्यमन्त्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा में प्रस्तावित आईटी पार्क और रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की।श्री राजेंद्र शुक्ल आईटी पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल, विभिन्न प्रावधानों, सुविधाओं की समीक्षा कर निर्देश दिये कि आईटी पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं को शामिल किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में प्रस्तावित रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव को सफल बनाकर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समेकित प्रयास किए जायें। उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रावधानों को भी योजना में शामिल किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मल्टी-परपज़ आईटी पार्क गुढ़ और सोलर पार्क के लिए आवश्यक आधारभूत आवश्यकताओं के लिए निर्देश दिये। बैठक में एमडी एमपीआईडीसी श्री चन्द्रमौली शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More