शाहपुरा में जन पोषण केन्द्र का हुआ उद्घाटन : केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

शाहपुरा में जन पोषण केन्द्र का हुआ उद्घाटन -केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने किया वर्चुअल उद्घाटन - जयपुर जिले की 15 उचित मूल्य की दुकानों का जन पोषण केंद्र के लिए हुआ है चयन

प्रह्लाद जोशी   – जयपुर जिले की 15 उचित मूल्य की दुकानों का जन पोषण केंद्र के लिए हुआ है चयन

 केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को शाहपुरा के नाथावाला ग्राम पंचायत में जन पोषण केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया।प्रह्लाद जोशी ,इस मौके पर प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने बताया कि जन पोषण केंद्र का उद्देश्य उचित मूल्य दुकानदार की आय में वृद्धि करना, जनता को पोषण के प्रति जागरुक करना और पोषक पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
 प्रह्लाद जोशी ,उपायुक्त श्री आशीष कुमार ने बताया कि बाल्यावस्था से ही पोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि पोषण पर किया गया खर्च बीमारियों से बचाता है। जिला रसद अधिकारी जयपुर ग्रामीण श्रीमती अनुराधा गोगिया ने बताया  कि जयपुर जिले में 15 उचित मूल्य दुकान जन पोषण केंद्र के लिए चयनित की गई है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिउपखंड अधिकारी शाहपुरा श्री अशोक कुमार, प्रवर्तन अधिकारी श्री कल्याण सहाय करोल, श्री जयराम गुर्जर, प्रवर्तन निरीक्षक श्री राहुल भावरिया तथा अन्य अधिकारी गण,  श्री रामफूल गुर्जर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
————

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More