Table of Contents
Sara Khan Controversy: टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ दिल्ली में एक इवेंट के दौरान हुआ दुर्व्यवहार। ऑर्गनाइज़र ने शेडी होटल में छोड़ा और टीम को धमकाया। सारा खान ने वीडियो में शेयर की पूरी आपबीती।
Sara Khan Controversy: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान, जो ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ में ‘साधना’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं, हाल ही में एक इवेंट के दौरान गंभीर दुर्व्यवहार का शिकार हुई हैं। उन्होंने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे सुनकर उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग हैरान रह गए।
क्या है पूरा मामला?
सारा खान को 2 अगस्त 2025 को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद उनके साथ सुरक्षा और हॉस्पिटैलिटी को लेकर कई वादों का उल्लंघन किया गया।
View this post on Instagram
सारा खान ने खुद बताई आपबीती
सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा: “मैं 18 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं, लेकिन ये मेरी लाइफ का सबसे डरावना अनुभव था। मुझे एक शेडी होटल में छोड़ा गया जहां कोई सेफ्टी नहीं थी। मेरी टीम को कोई सपोर्ट नहीं मिला, और ड्राइवर भी संदिग्ध लगा।”
उन्होंने आगे बताया कि:
-
होटल बिना बताए बदल दिया गया
-
इवेंट ऑर्गेनाइज़र ने कमिटमेंट पूरे नहीं किए
-
इवेंट न करने पर टीम को धमकी दी गई
-
खुद अपनी वापसी की फ्लाइट बुक करनी पड़ी
फैंस से मांगी माफी
सारा ने अपने उन फैंस से भी माफी मांगी जो उन्हें इवेंट में देखने पहुंचे थे। “मैं जानती हूं कि आप सब मेरा इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेरी और मेरी टीम की सुरक्षा सबसे जरूरी थी। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुकी हूं।”
इवेंट ऑर्गेनाइज़र पर कार्रवाई की मांग
अब सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और इवेंट ऑर्गेनाइज़र के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी सारा का समर्थन किया है और कहा है कि कलाकारों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।