भाजपा की तानाशाही राजनीति के कारण बाबा साहिब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान खतरे में है: हरपाल सिंह चीमा
हरपाल सिंह चीमा:आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए, देशभर में विरोधी पार्टियों को कुचलने के लिए लोकतंत्र को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब को निशाना बनाने के लिए 3 करोड़ पंजाबी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे और उन्होंने ‘आप’ कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की बदलाखोरी और डराने-धमकाने की राजनीति को बेनकाब करने के लिए भाजपा कार्यालयों का घेराव करने का ऐलान भी किया।