केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, पटना ले जाए जाने की संभावना

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, पटना ले जाए जाने की संभावना

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, टाइफाइड की पुष्टि होने के बाद पटना भेजे जाने की संभावना। भागलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में थे शामिल।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बिहार के भागलपुर में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंत्री का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता दी गई।

also read: राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, 26 पर्यटकों की मौत का बदला लेकर…

चिकित्सकों ने उन्हें वायरल बुखार का शिकार बताया, और बाद में जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। आवश्यक दवाइयों के सेवन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना ले जाने की संभावना जताई जा रही है, और इसके लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा सकती है।

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहायक प्राध्यापक डॉ. आनंद सिन्हा ने बताया कि टाइफाइड की पुष्टि के बाद मंत्री को स्लाइन चढ़ाया गया है। वहीं, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और सिविल सर्जन डॉ. एस प्रसाद ने जिला परिसदन पहुंचकर मंत्री की तबीयत की जानकारी ली और चिकित्सकों को उनकी स्थिति पर चौबीस घंटे नजर रखने का निर्देश दिया।

Related posts

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में दिल्ली LG, छात्रों के लिए सुरक्षित पीजी-हॉस्टल की जमीन तलाशेगा DDA

भारत और आसियान कृषि सहयोग को मिलेगी नई गति, खाद्य सुरक्षा और जलवायु अनुकूल खेती पर जोर

पीएम मोदी ने बताई 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं की अहमियत, 5 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More