Punjab News: संजीव अरोड़ा बने पंजाब के नए मंत्री, सीएम भगवंत मान ने निभाया चुनावी वादा

Punjab News: संजीव अरोड़ा बने पंजाब के नए मंत्री, सीएम भगवंत मान ने निभाया चुनावी वादा

Punjab News: पंजाब सरकार में बड़ा बदलाव: लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा बने नए मंत्री। जानिए उन्हें कौन-कौन से विभाग मिले और क्यों कुलदीप धालीवाल ने दिया इस्तीफा।

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लुधियाना वेस्ट से हाल ही में उपचुनाव जीतने वाले आप नेता संजीव अरोड़ा ने पंजाब सरकार में 17वें मंत्री के रूप में शपथ ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की और बताया कि सरकार ने चुनाव से पहले किया अपना वादा निभाया है।

संजीव अरोड़ा को मिली ये अहम जिम्मेदारियां

सीएम भगवंत मान ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए बताया कि संजीव अरोड़ा को उद्योग विभाग (Industries), निवेश प्रोत्साहन (Investment Promotion) और एनआरआई मामलों (NRI Affairs) जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि अरोड़ा पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पंजाब के 3 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे। यह कैबिनेट विस्तार आम आदमी पार्टी सरकार के साढ़े तीन साल में सातवां विस्तार है।

धालीवाल का इस्तीफा और मंत्रालय में बदलाव

NRI Affairs विभाग पहले कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था। हाल ही में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। एक्स पर उन्होंने लिखा:”मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी और को मौका देना है। मैंने सहमति जताई और इस्तीफा दे दिया। मैं सेवा में हूं, लेकिन किसी भी विभाग की लड़ाई में नहीं।” इस घटनाक्रम के बाद ही संजीव अरोड़ा को NRI विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

For more news: Punjab

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More