Punjab News: मान सरकार की नई औद्योगिक नीति से व्यापारियों को राहत, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Punjab News: मान सरकार की नई औद्योगिक नीति से व्यापारियों को राहत, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Punjab News: पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत व्यापारियों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में तब्दीली, निवेश को बढ़ावा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Punjab News: पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में व्यापार और उद्योग क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए नई औद्योगिक नीति का ऐलान किया है। इस नीति के अंतर्गत उद्योगपतियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं और ढांचागत सुधार दिए गए हैं।

उद्योगों के लिए भूमि नीति में बड़ा बदलाव

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने बताया कि अब औद्योगिक भूखंडों को अस्पताल, होटल, औद्योगिक पार्क जैसी परियोजनाओं के लिए उपयोग करने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही, लीजहोल्ड भूखंडों को फ्रीहोल्ड में बदलने की प्रक्रिया को आसान किया गया है। अब केवल ₹10 लाख के शुल्क पर यह परिवर्तन संभव होगा, जिससे व्यापारियों को कानूनी सुरक्षा और आर्थिक सहूलियत मिलेगी।

निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री अरोड़ा ने कहा कि यह नीति राज्य में निवेश को आकर्षित करने और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा कदम है। लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में रूपांतरण के लिए पारदर्शी और व्यवहारिक तंत्र स्थापित किया गया है, जिससे पंजाब को निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाया जा सके।

ई-गवर्नेंस और ‘तुहाडे द्वार’ योजना

पंजाब सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस और प्रशासनिक सरलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को 43 सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जैसे:

  • जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र

  • निवास/आय प्रमाणपत्र

  • विवाह पंजीकरण

  • बिजली बिल भुगतान

इस पहल से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और शासन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

For more news: Punjab

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More