अमन अरोड़ा: लालजीत भुल्लर को हटाना और गिरफ्तार करना पंजाब में गलत कामों के प्रति जीरो टॉलरेंस को दर्शाता है

अमन अरोड़ा: लालजीत भुल्लर को हटाना और गिरफ्तार करना पंजाब में गलत कामों के प्रति जीरो टॉलरेंस को दर्शाता है

अमन अरोड़ा: ‘आप’ सरकार आरोपों पर तेजी से कार्रवाई करती है, जवाबदेही सुनिश्चित करती है, जबकि भाजपा की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार एडीजीपी की दुखद आत्महत्या के आरोपियों को बचा रही है

जवाबदेह शासन और राजनीतिक संरक्षण की संस्कृति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार ने लालजीत भुल्लर को तुरंत पद से हटाने और गिरफ्तार करने सहित गलत कार्यों के खिलाफ तेजी और दृढ़ता से कार्रवाई कर एक नया मानदंड स्थापित किया है।

‘आप’ पंजाब प्रधान ने कहा कि जहां ‘आप’ सरकार में अपने ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और सच्चाई को कायम रखने का साहस है, वहीं भाजपा की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार एडीजीपी की दुखद आत्महत्या के मामले में आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली दल की सरकारें परंपरागत रूप से बिना किसी जांच के क्लीन चिट दे देती थीं।

मीडिया के एक सवाल के जवाब में अमन अरोड़ा ने पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति ‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर सरकार ने अपनी नीयत स्पष्ट कर दी है।

also read: अमन अरोड़ा: 1000 आम आदमी क्लीनिकों से लेकर 10 लाख रुपये…

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की नीयत की स्पष्टता सभी देख सकते हैं। हमारी सरकार आरोपों पर तुरंत कार्रवाई करती है। लालजीत भुल्लर को तुरंत हटाया गया और गिरफ्तार किया गया। हम जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके विपरीत, भाजपा की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार एडीजीपी की दुखद आत्महत्या के आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

पिछली सरकारों से तीखा अंतर बताते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘आप’ सरकार सत्ता में बैठे लोगों को बचाने की पुरानी परंपरा का पालन नहीं करती, बल्कि सच्चाई और जवाबदेही को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और अकाली दल के शासन को देखें तो उनके नेताओं पर गंभीर आरोप लगते थे, लेकिन बिना किसी जांच के उन्हें तुरंत क्लीन चिट मिल जाती थी। ‘आप’ सरकार अलग है—हममें सच्चाई बोलने, गलती स्वीकार करने का साहस है और हम अपने लोगों को भी नहीं बचाते।

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More