PM Modi Kanpur Visit: कानपुर दौरे पर पीएम मोदी ने दिखाई भारत की स्वदेशी रक्षा ताकत, ब्रह्मोस मिसाइल का नया ठिकाना यूपी

PM Modi Kanpur Visit: कानपुर दौरे पर पीएम मोदी ने दिखाई भारत की स्वदेशी रक्षा ताकत, ब्रह्मोस मिसाइल का नया ठिकाना यूपी

PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरे में पाकिस्तान को कानपुरिया अंदाज में कड़ी चेतावनी दी। ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत से भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता पर जोर दिया। यूपी में आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का भी उल्लेख।

PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को उनके घरों में घुसकर, सैंकड़ों मील अंदर तक जाकर तबाह कर दिया है। उन्होंने साफ कहा, “पाकिस्तान का स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। मैं सीधे-सीधे कानपुरिया अंदाज में कहता हूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।”


पीएम मोदी ने दिखाई भारत की स्वदेशी हथियारों की ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने दुनिया को मेक इन इंडिया हथियारों की ताकत दिखाई है। “हमारे ब्रह्मोस मिसाइल और अन्य भारतीय हथियारों ने दुश्मन के घर में घुसकर धमाके किए, जहां टारगेट तय किए गए थे।” उन्होंने यह भी बताया कि ये ताकत भारत के आत्मनिर्भर भारत अभियान का नतीजा है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान और यूपी का योगदान

प्रधानमंत्री ने कहा, “एक समय भारत अपनी रक्षा के लिए अन्य देशों पर निर्भर था, लेकिन अब हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाकर इस निर्भरता को खत्म किया है। यह न केवल अर्थव्यवस्था बल्कि देश के आत्मसम्मान के लिए भी जरूरी है।”

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कानपुर की पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री समेत सात अन्य फैक्ट्रियों को आधुनिक कंपनियों में बदला गया है। अमेठी में AK203 राइफल का निर्माण भी शुरू हो चुका है।

ब्रह्मोस मिसाइल का नया ठिकाना यूपी में

पीएम मोदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को कड़ी चोट पहुंचाई थी और अब इस मिसाइल का नया पता उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा, “कानपुर मेट्रो जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर से यह साफ होता है कि सही इरादों और मजबूत इच्छाशक्ति से प्रदेश और देश का विकास संभव है।”

For more news: India

Related posts

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ; कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

एक युग का अंत: तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से नाता तोड़ा, विजय की टीवीके को दिया समर्थन

रवींद्र जयंती पर पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि; बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बीच ‘पच्चीसे बैसाख’ का उत्सव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More