Table of Contents
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सिवान में 6,000 करोड़ रुपये की जल, बिजली और रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान लालू यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा और बिहार को विकास की राह पर आगे ले जाने का संकल्प दोहराया।
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने बिहार दौरे के तहत सिवान में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में जल, बिजली और रेल सेक्टर की योजनाएं शामिल हैं, जो नमामि गंगे योजना के अंतर्गत राज्य की बुनियादी संरचना को मजबूत करने में मदद करेंगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह विकास की केवल शुरुआत है और केंद्र सरकार बिहार को एक आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत की प्रगति में बिहार की अहम भूमिका: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया भारत की तेजी से हो रही प्रगति से प्रभावित है। भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है और इसमें बिहार की भूमिका निर्णायक होगी।”
जंगलराज और कांग्रेस पर सीधा हमला
प्रधानमंत्री ने लालू यादव और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “बिहार ने जंगलराज को नकारकर स्वाभिमान की नई इबारत लिखी है। ‘पंजा’ और ‘लालटेन’ ने राज्य को पलायन का प्रतीक बना दिया था, लेकिन एनडीए सरकार ने हालात बदले हैं।” उन्होंने चेताया कि कुछ ताकतें एक बार फिर जंगलराज की वापसी की साजिश रच रही हैं। जनता को सतर्क रहकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाना होगा।
बिहार में 10 सालों में हुआ बुनियादी ढांचे का कायाकल्प
प्रधानमंत्री ने आंकड़ों के ज़रिए बताया कि बीते एक दशक में बिहार में व्यापक बदलाव हुए हैं:
-
55,000 किमी से अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण
-
1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली से जोड़ा गया
-
1.5 करोड़ परिवारों को जल कनेक्शन प्रदान किया गया
-
45,000 से ज्यादा CSC सेंटर स्थापित किए गए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी का संबोधन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि एनडीए शासन में बिहार में कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, और शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने पीएम का जातीय जनगणना कराने पर भी आभार जताया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “जब भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं, राज्य को नई विकास योजनाओं की सौगात मिलती है। सिवान की जनता उनके स्वागत के लिए उत्साहित थी।”
For more news: India