Mpox के संदिग्ध मामले की जांच चल रही है; मरीज को अलग रखा गया, चिंता की कोई बात नहीं ,संभावित जोखिम को प्रबंधित तथा कम करने के लिए मजबूत उपाय उपलब्ध

Mpox के संदिग्ध मामले की जांच चल रही है; मरीज को अलग रखा गया, चिंता की कोई बात नहीं ,संभावित जोखिम को प्रबंधित तथा कम करने के लिए मजबूत उपाय उपलब्ध

Mpox की मौजूदगी की पुष्टि के लिए मरीज के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है

एक युवा पुरुष रोगी, जिसने हाल ही में Mpox (मंकीपॉक्स) के प्रकोप वाले देश से यात्रा की थी, की पहचान एमपॉक्स के एक संदिग्ध मामले के रूप में की गई है। मरीज को एक निर्दिष्ट अस्पताल में अलग कर दिया गया है और वर्तमान में उसकी हालत स्थिर है।

एमपॉक्स की मौजूदगी की पुष्टि के लिए मरीज के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। इस मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुरूप प्रबंधित किया जा रहा है और संभावित स्रोतों की पहचान करने एवं देश के भीतर प्रभाव का आकलन करने हेतु मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाना जारी है।

इस मामले का विकास एनसीडीसी द्वारा पहले किए गए जोखिम मूल्यांकन के अनुरूप है और किसी भी अनुचित चिंता का कोई कारण नहीं है। देश ऐसे अलग-अलग यात्रा संबंधी मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और उसके पास किसी भी संभावित जोखिम को प्रबंधित तथा कम करने के लिए मजबूत उपाय उपलब्ध हैं।

*****

 

Related posts

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में दिल्ली LG, छात्रों के लिए सुरक्षित पीजी-हॉस्टल की जमीन तलाशेगा DDA

भारत और आसियान कृषि सहयोग को मिलेगी नई गति, खाद्य सुरक्षा और जलवायु अनुकूल खेती पर जोर

पीएम मोदी ने बताई 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं की अहमियत, 5 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More