रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देते हुए कहा कि भारत ने 26 पर्यटकों की मौत का बदला लिया और PoK में 100 आतंकवादियों को ढेर किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हमारा बदला कितना मजबूत और निर्णायक हो सकता है।
अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने हमेशा चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन भारतीयों की विशेषता यह है कि उन्होंने इन्हें भाग्य मानकर स्वीकार नहीं किया। भारत ने हमेशा अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपनी नियति बनाई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को अपनी इस जीत की आदत को हमेशा बनाए रखना होगा।
also read: दिल्ली में ठोस कचरे का स्थायी समाधान, अमित शाह ने की..
कब हुआ था ‘ऑपरेशन सिंदूर’?
भारतीय सुरक्षा बलों ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का प्रतिशोध था, जिसमें 26 पर्यटकों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सभी संबंध समाप्त कर दिए थे और सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को रोक दिया था।
भारत ने PoK में 100 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर किया
पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान-आधारित PoK में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मारा गया। इस ऑपरेशन ने यह साबित कर दिया कि भारत किसी भी आतंकी हमले का जवाब देने में सक्षम है और दुश्मन को उसके घर में घुसकर सिखा सकता है।