सीजफायर पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान पर नहीं बल्कि…’

सीजफायर पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान पर नहीं बल्कि...'

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीजफायर पर कहा, हम युद्ध नहीं चाहते। शांति चाहते हैं क्योंकि भारत दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

शनिवार (10 मई) को भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर पर समझौता कर लिया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारत ने कहा कि वह युद्ध नहीं चाहता। हम शांति चाहते हैं क्योंकि हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तानी नागरिकों को नहीं सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया था।

मनोज तिवारी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ किया था और आंतकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलता रहेगा”। भारत ने सीजफायर मान लिया, लेकिन कहा कि अगले कुछ घंटे इंतजार करेंगे क्योंकि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। पाकिस्तान के अतीत को देखते हुए विश्वास करना मुश्किल है।”

“मस्जिदों को निशाना नहीं बनाया गया”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से जहां से अटैक किया गया भारतीय सेना ने वहीं हमला किया। पाकिस्तान ने झूठी खबरें दीं कि हमने मस्जिदों को निशाना बनाया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

‘हम शांति चाहते हैं।’

भारत ने यह भी कहा कि अगर कोई आतंकवादी घटना अब हुई तो युद्ध का आह्वान किया जाएगा। हम संघर्ष नहीं चाहते। हम शीर्ष पर पहुंच रहे हैं। हम सिर्फ शांति चाहते हैं.

“सेना की वीरता को सलाम”

उसने कहा, “एक समय तो ऐसा आया कि जब नागरिक विमान उड़ रहे थे और उसी दौरान पाकिस्तान ने अटैक की कोशिश की लेकिन फिर भी सेना ने जवाब नहीं दिया और नागरिक विमान पर कुछ नहीं किया।” सेना के साहस को सलाम करते हैं।”

For more news: Delhi

Related posts

राजपीपला में आप विधायक चैतर वसावा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब: ‘न्याय की लड़ाई में एकजुट हुई जनता’

बीएलओ: हरियाणा में विशेष संक्षिप्त / गहन सूची पुनरीक्षण अभियान: 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं को जारी हुए एनुअमरीकरण फॉर्म

डॉ. सुमिता मिश्रा: हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ के मरीजों को बड़ी राहत: हरियाणा में खुलेंगे 10 नए उपचार केंद्र, मिलेगी मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More