Table of Contents
Mrunal Thakur on Dhanush Dating Rumours: मृणाल ठाकुर ने खुद साफ किया धनुष संग अफेयर का सच, बताया कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं। जानें मृणाल का पूरा बयान और ‘सन ऑफ सरदार 2’ अपडेट।
Mrunal Thakur on Dhanush Dating Rumours: हाल के दिनों में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में एक खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी — क्या मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों की तस्वीरें वायरल हुईं, और मृणाल की बर्थडे पार्टी में धनुष की मौजूदगी ने इस अफवाह को और हवा दे दी। लेकिन अब मृणाल ने खुद इस रिश्ते पर बयान देकर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
मृणाल ने धनुष को लेकर क्या कहा?
Only Kollywood की रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए साफ कहा है कि वो और धनुष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। “मेरे और धनुष के लिंकअप की खबरें पढ़कर हमें हंसी आई। हमें यह सब बहुत फनी लगा। ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष अजय देवगन के इनवाइट पर आए थे। लोगों को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए।”— मृणाल ठाकुर
View this post on Instagram
क्या सच में डेट कर रहे थे धनुष और मृणाल?
कुछ समय पहले रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से दावा किया गया था कि मृणाल और धनुष वाकई में डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, “हां, वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन रिश्ता नया है और फिलहाल इसे ऑफिशियल नहीं करेंगे।” हालांकि अब मृणाल के बयान के बाद इन खबरों को झूठा माना जा सकता है।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं मृणाल?
मृणाल ठाकुर फिलहाल ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आ रही हैं, जो हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, नीरू बाजवा, और रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स हैं।