Table of Contents
KBC 17 के प्रीमियर में दिल्ली की कशिश सिंघल 1 करोड़ के सवाल पर अटक गईं। जानिए वह सवाल क्या था और इसका सही जवाब कौन सा ऑप्शन था।
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 17वें सीजन का आगाज हो चुका है और पहले ही हफ्ते में एक रोमांचक मोड़ देखने को मिला। दिल्ली की प्रतिभागी कशिश सिंघल शो के पहले हफ्ते में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचीं, लेकिन इस मुश्किल सवाल का जवाब सही से नहीं दे पाईं। आइए जानते हैं कि क्या था वह सवाल और इसका सही जवाब क्या है।
क्या था 1 करोड़ का सवाल?
KBC 17 के प्रीमियर एपिसोड में कशिश सिंघल से पूछा गया सवाल था: “विसीगोथ के किस राजा ने शहर से घेराबंदी हटाने के लिए प्राचीन रोम से फिरौती के तौर पर काली मिर्च की मांग की थी, जिसका रोम भारत से व्यापार करता था?”
दिए गए विकल्प थे:
-
A. लुडोविक
-
B. एमेरिक
-
C. अलारिक
-
D. पीयोडोरिक
इस सवाल का सही जवाब है B – एमेरिक।
View this post on Instagram
कशिश सिंघल की KBC यात्रा
दिल्ली की कशिश सिंघल ने अपनी तीव्र बुद्धि और सूझबूझ से शो में खूब चर्चाएं बटोरीं। उन्होंने लगातार 13 सवालों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपये जीत लिए। 14वें सवाल में उन्होंने लाइफलाइन का उपयोग कर 50 लाख रुपये भी अपने नाम किए। हालांकि, 1 करोड़ के सवाल में अटकने की वजह से कशिश को 50 लाख रुपये के साथ खेल छोड़ना पड़ा।
KBC 17: अमिताभ बच्चन के साथ ज्ञान का महासंग्राम
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला KBC 17 दर्शकों के लिए फिर से ज्ञान और रोमांच से भरपूर रहा। इस बार भी शो में कंटेस्टेंट्स की कहानियां और ज्ञान के क्षण लोगों का दिल जीत रहे हैं।