दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, सीएम रेखा गुप्ता ने दी स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी

दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, सीएम रेखा गुप्ता ने दी स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी

दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, सीएम रेखा गुप्ता ने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राहत कार्य जारी, पानी का स्तर अब कम होने लगा है।

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से राजधानी में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोलने के बाद यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मंगलवार सुबह नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे के निशान 255.33 मीटर से ऊपर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सीधे ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

सीएम रेखा गुप्ता यमुना बाजार के आवासीय इलाकों में बाढ़ के कारण पानी घुसने की खबरों के बीच वहां पहुंचीं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यमुना नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है और आने वाले एक-दो दिनों में यह और कम हो जाएगा।

Also Read: दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: वीरेंद्र…

सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रभावित इलाकों में भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाओं का प्रबंध कर रखा है। साथ ही मेडिकल रिलीफ पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली की समस्या को देखते हुए सोलर लाइट की व्यवस्था की जा रही है ताकि प्रभावित लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े।

रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति गंभीर नहीं है और जलस्तर अब और नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा, “पानी का अधिकतम चढ़ाव हो चुका है और अब जलस्तर में गिरावट शुरू हो जाएगी।”

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More