दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, डबल इंजन की सरकार अधूरे कामों को पूरा कर रही है

दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, डबल इंजन की सरकार अधूरे कामों को पूरा कर रही है

दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का उद्घाटन, वीरेंद्र सचदेवा बोले- डबल इंजन सरकार अधूरे विकास कार्यों को तेजी से कर रही है पूरा।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजधानी दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए दो हाई-स्पीड कॉरिडोरों का उद्घाटन करने पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं दिल्ली के विकास को नई गति देंगी और ट्रैफिक जाम जैसी बड़ी समस्याओं से राहत दिलाएंगी।

सचदेवा ने कहा कि ये विकास कार्य आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकाल के दौरान शुरू हुए थे, लेकिन अधूरे कामों को पूरा करना डबल इंजन की केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता बन चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का विशेष धन्यवाद भी किया, जिन्होंने द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली खंड) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) का लोकार्पण किया।

द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II से बढ़ेगी राजधानी की कनेक्टिविटी

10.1 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली खंड लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें 3.6 किलोमीटर की अत्याधुनिक टनल भी शामिल है। यह एक्सप्रेसवे यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू और ऑरेंज मेट्रो लाइन, बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

वहीं, अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) का अलीपुर से दीछाऊं कलां तक का मार्ग लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हुआ है। यह सड़क बहादुरगढ़ और सोनीपत को सीधे जोड़ेगी और दिल्ली की इनर एवं आउटर रिंग रोड्स के साथ-साथ प्रमुख ट्रैफिक चोकप्वाइंट्स पर यातायात दबाव कम करने में मददगार साबित होगी।

ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इन हाई-स्पीड कॉरिडोरों के बनने से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी कमी आएगी। बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा समय की बचत से राजधानी के यातायात पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

डबल इंजन सरकार का दिल्ली विकास को नया वेग

सचदेवा ने जोर देते हुए कहा, “बीते दस सालों में दिल्ली में रुके हुए विकास कार्यों को अब बीजेपी की डबल इंजन सरकार पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व में ये परियोजनाएं राजधानी को विकास की नई रफ्तार दे रही हैं।” उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार दिल्ली को जाम-मुक्त और आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read: https://newsindianow.in/traffic-will-be-closed-in-delhi-noida-gurugram-faridabad-and-ghaziabad-on-august-15-2025-learn-about-diversions-and-alternative-routes/

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More