ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दी उपभोक्ताओं को सतत और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दी उपभोक्ताओं को सतत और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटपूतली-बहरोड़ में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। सतत और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जर्जर लाइन की मरम्मत और स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा भी की गई।

ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए, इसलिए सभी तकनीकी और मानवीय संसाधन हमेशा सक्रिय और तत्पर रखें जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि विद्युत आपूर्ति बाधित हो, तो संबंधित कर्मी उपभोक्ताओं के फोन तुरंत रिसीव करें और उन्हें संतोषजनक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही कंट्रोल रूम एवं फील्ड रिस्पॉन्स टीम की कार्यप्रणाली की सतत निगरानी की जाए।

राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने ऊर्जा सतर्कता दल एवं अधीनस्थ कार्मिकों को आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और केवल प्रशिक्षित कर्मियों को संविदा पर नियुक्त किया जाए। साथ ही मेंटेनेंस कार्य से पहले शट डाउन लेना अनिवार्य होगा।

एफ.आर.टी. (फील्ड रिस्पॉन्स टीम) की प्रभावी मॉनिटरिंग, फीडरों के नियमित सुधार एवं किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को विद्युत जनित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सजग और संवेदनशील होकर काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री हीरालाल नागर ने आरडीएसएस योजना और स्मार्ट मीटर योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा किया जाए। इसके अलावा जर्जर विद्युत लाइनों की मरम्मत, वोल्टेज स्थिरीकरण तथा ट्रिपिंग की समस्या पर भी चर्चा हुई।

विराटनगर विधायक श्री कुलदीप धनखड़ ने जिले में विद्युत उपकरणों के स्टोर की स्थाई व्यवस्था की मांग की और क्षेत्र की विद्युत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समुचित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में विराटनगर के विधायक कुलदीप धनखड़, कोटपूतली के विधायक हंसराज पटेल, मुंडावर के विधायक ललित यादव, नगर सभापति पुष्पा सैनी, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, श्री सचिन यादव, श्री महासिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

For more news: Rajasthan

Related posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा ऐलान, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 हर महीने

शहीद सुखचैन सिंह के गांव पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, परिवार से मिले और दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35.25 किमी कॉरिडोर की समीक्षा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More