दिल्ली में ED ने सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर छापेमारी, बीजेपी-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

'अब और चेहरे होंगे बेनकाब', सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड पर बोले वीरेंद्र सचदेवा, AAP ने क्या कहा?

ED ने दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर की छापेमारी की, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, जबकि आप ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज।

दिल्ली में मेडिकल स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद दिल्ली की राजनीति में बीजेपी और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस कार्रवाई को आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा, “जांच एजेंसी की इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया है। सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए अस्पताल निर्माण, दवाइयों और उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की।”

Also Read: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों की गति तेज करने…

सचदेवा ने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में दिल्ली में विकास कार्यों को रोककर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा, “घोटाले हुए, जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ और आम आदमी पार्टी की सरकार ने योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित रखा।”

दूसरे राज्यों में भी फैल रहा है भ्रष्टाचार?

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि जो लोग दिल्ली की जनता को धोखा दे चुके हैं, वे अब दूसरे राज्यों में जाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल निर्माण और मेडिकल उपकरणों की खरीद में बड़े घोटाले हुए हैं, जिनकी जांच एसीबी द्वारा भी की जा रही है। सचदेवा ने कहा, “जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, सौरभ भारद्वाज और उनके साथियों के कई चेहरे बेनकाब होंगे।”

आम आदमी पार्टी ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पार्टी ने कहा कि जांच एजेंसियां पार्टी को निशाना बना रही हैं और राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है। आप ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उनका फोकस दिल्ली के विकास और जनकल्याण पर है।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More