मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों की गति तेज करने के दिए आदेश, दिल्ली सचिवालय में की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों की गति तेज करने के दिए आदेश, दिल्ली सचिवालय में की समीक्षा बैठक

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विकास निधि और MLA फंड के तहत प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए समय पर पूरा करने पर जोर।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री विकास निधि (CMD फंड) और एमएलए लोकल एरिया डिवेलपमेंट फंड के तहत हो रहे विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। सोमवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों से संबंधित सभी परियोजनाओं की स्टेटस रिपोर्ट मांगी और समय पर काम पूरा करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फंड की कोई कमी नहीं है, लेकिन विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही, सुस्ती या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव, एमसीडी कमिश्नर और दिल्ली सरकार के शहरी विकास, योजना, वित्त, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

Also Read: Delhi Waterlogging Relief: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान – “अब जलभराव का स्थायी समाधान होगा” – News India Now

सीएम ने कहा कि विकास कार्यों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि उनके निष्पादन में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्टेटस रिपोर्ट विधायक और उनके पास नियमित रूप से भेजें, ताकि यदि कोई अड़चन हो तो उसे तुरंत हल किया जा सके।

साथ ही, सीएम ने कहा कि यदि किसी विधायक का प्रस्ताव नियमों के अनुरूप नहीं होता है तो उसे तत्काल सुधार के लिए सूचित किया जाए, ताकि समय की बर्बादी न हो। अनधिकृत कॉलोनियों और अनुसूचित जाति/जनजाति बस्तियों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तेजी लाने पर भी जोर दिया गया, क्योंकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की अपेक्षाएं अधिक हैं।

यह बैठक मुख्यमंत्री के विकास लक्ष्यों को पूरा करने और दिल्ली में समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More