उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी : राजस्थान में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं,आरटीडीसी को लाभ की स्थिति में लाने,राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने में कार्य किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का सीकर दौरा ,सांगलिया धूणी पीठ पर लगाई धोक,सांगलिया धूणी पीठ पर लगाई धोक

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को पर्यटन भवन में आयोजित राजस्थान पर्यटन विकास निगम की कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। राजस्थान को पर्यटन में अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को पूर्ण करने में राजस्थान पर्यटन विकास निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि आरटीडीसी को लाभ की स्थिति में लाने तथा अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इसके लिए अधिकारी कार्य योजना बनाकर काम करें तथा अधिकारी ज्यादा से ज्यादा फिल्ड में रहकर निरंतर बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि आरटीडीसी पर्यटन विभाग की जिन बजट घोषणाओं को पूरा करने में एजेंसी के रूप में काम कर रही है उन कामों को गुणवत्ता के साथ लक्षित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व श्रीमती गायत्री राठौड़, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More