मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का सीकर दौरा ,सांगलिया धूणी पीठ पर लगाई धोक,सांगलिया धूणी पीठ पर लगाई धोक

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का सीकर दौरा ,सांगलिया धूणी पीठ पर लगाई धोक,सांगलिया धूणी पीठ पर लगाई धोक

 मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सीकर के दांतारामगढ़ में सांगलिया धूणी पीठ पर धोक लगाकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

श्री शर्मा ने धूणी के पीठाधीश्वर स्वामी ओमदास जी महाराज सहित उपस्थित संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया।  उन्होंने यहां समाधियों को नमन करते हुए संतों का स्मरण भी किया।
उल्लेखनीय है कि सांगलिया धूणी पीठ के संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री बाबा खींवादास जी महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आज उनके समाधि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
इस अवसर विधायक श्री गोरधन वर्मा एवं श्री सुभाष मील सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—–

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More