Delhi Road Projects Approved: ट्रैफिक जाम से राहत के लिए दो बड़ी सड़क परियोजनाएं मंजूर, जानें डिटेल्स

Delhi Road Projects Approved: ट्रैफिक जाम से राहत के लिए दो बड़ी सड़क परियोजनाएं मंजूर, जानें डिटेल्स


Delhi Road Projects Approved: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल लागत करीब 10,800 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Delhi Road Projects Approved: दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल लागत करीब 10,800 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

UER-2 को Delhi-Dehradun Expressway से जोड़ेगा नया हाईवे

पहली परियोजना के तहत, अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 (UER-2) को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 17 किलोमीटर लंबे नए राजमार्ग को स्वीकृति मिली है। यह कनेक्टिविटी दिल्ली की भीतरी सड़कों से ट्रैफिक का भार कम कर देगी और NH-44, NH-48, रिंग रोड और बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर जैसे रूट्स पर दबाव घटेगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹3,300 करोड़ है।

FNG Expressway से होगा ट्रोनिका सिटी का सीधा कनेक्शन

दूसरी परियोजना के अंतर्गत ट्रोनिका सिटी से FNG (Faridabad-Noida-Ghaziabad) एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 65 किलोमीटर लंबा नया राजमार्ग बनाने की योजना है। यह सड़क दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों को जोड़ने में सहायक होगी।

5 प्रमुख हाईवे होंगे इंटरकनेक्टेड

यह नई सड़क परियोजना NCR के इन पांच मेजर एक्सप्रेसवे को जोड़ेगी:

  • Delhi-Dehradun Expressway

  • Delhi-Meerut Expressway

  • Noida-Greater Noida Expressway

  • DND-Faridabad Highway

  • Yamuna Expressway

इससे लोनी, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक कंजेशन कम होगा, साथ ही कालिंदी कुंज और सराय काले खां जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को भी राहत मिलेगी।

DPR तैयार करने के लिए टेंडर जारी

दूसरी परियोजना की लागत लगभग ₹7,500 करोड़ आंकी गई है। इसके लिए डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार करने हेतु परामर्शदाता नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। दोनों परियोजनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा PWD के सहयोग से लागू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया, “केंद्र सरकार ने ₹1.25 लाख करोड़ की लागत से दिल्ली के ट्रैफिक को सुधारने के लिए कई सड़क परियोजनाएं शुरू की हैं, जो आने वाले वर्षों में राजधानी को जाम से काफी हद तक मुक्त कर देंगी।”

For more news: Delhi

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More