रेखा गुप्ता DTC घोषणा: दिल्ली की महिलाओं के लिए DTC बसों में मुफ्त यात्रा अब पिंक पास के जरिए होगी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ दिल्ली निवासी महिलाओं को मिलेगी।
रेखा गुप्ता DTC घोषणा: दिल्ली सरकार ने DTC बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर से जुड़ी योजना में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब दिल्ली की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पिंक टिकट की जगह अब ‘पिंक पास’ जारी किया जाएगा, जो केवल दिल्ली की निवासी महिलाओं के लिए मान्य होगा।
बाहर की महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त सफर
नई व्यवस्था के तहत अब दिल्ली के बाहर की महिलाओं को DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह योजना केवल दिल्ली की महिला नागरिकों के लिए ही सीमित होगी, जिससे वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता पहुंच सके।
आईआईटी की मदद से बस रूट होंगे फिर से डिज़ाइन
नंदनगरी डिपो में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन के दौरान सीएम ने यह भी बताया कि आईआईटी दिल्ली की मदद से DTC बस रूट्स का रीडिज़ाइन किया जा रहा है। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम और अधिक प्रभावशाली और सुगम हो सकेगा।
डीटीसी घाटा कम करने के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) को करीब ₹65,000 करोड़ के घाटे से उबारने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। सार्वजनिक परिवहन को आत्मनिर्भर और लाभदायक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
For more news: Delhi