दिल्ली: 10,000 क्लासरूम में लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने की घोषणा

दिल्ली: 10,000 क्लासरूम में लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने की घोषणा

दिल्ली सरकार 10,000 स्कूल क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाएगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने छात्रों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित पढ़ाई का उद्देश्य बताया।

दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि 10,000 स्कूल क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे ताकि छात्रों को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त हवा मिल सके। यह जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में कुल 38,000 क्लासरूम हैं और पहले चरण में 10,000 क्लासरूम में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। सूद ने जोर देते हुए कहा कि सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए लंबे समय तक प्रभावी प्रशासनिक उपाय कर रही है और यह समस्या केवल एक दिन में हल नहीं की जा सकती।

सूद ने कहा, “हम चाहते हैं कि बच्चे स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें और साफ हवा में सांस लें। पहले चरण में 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।” उन्होंने पिछली सरकारों पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके कार्य केवल दिखावटी नहीं हैं बल्कि वास्तविक और प्रभावी उपायों पर केंद्रित हैं।

also read: दिल्ली में मेट्रो के इतिहास पर आधारित नया संग्रहालय,…

दिल्ली की हवा की स्थिति

राजधानी में गिरते तापमान के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। मौसमी हालात के चलते हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई, और आसमान में स्मॉग की हल्की चादर दिखाई दी। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता कम रही और लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 387 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक स्तर को दर्शाता है।

इस कदम से सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को साफ और सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिले और उनकी सेहत पर प्रदूषण के दुष्प्रभाव कम हों।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More