गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: ‘छोरा गंगा किनारे वाला’ अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के दिलों में हैं, कायस्थ समाज के योगदान को बताया अद्वितीय

गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: 'छोरा गंगा किनारे वाला' अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के दिलों में हैं, कायस्थ समाज के योगदान को बताया अद्वितीय

गोरखपुर में श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कायस्थ समाज के योगदान को सराहा। अमिताभ बच्चन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री समेत कई महापुरुषों का किया उल्लेख।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कायस्थ समाज के महापुरुषों के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि यह समाज केवल कलम का नहीं, बल्कि तलवार का भी उपासक रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि समाज और राष्ट्र की व्यवस्था कलम और तलवार दोनों के समन्वय से ही चलती है। कार्यक्रम में उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की भी खुलकर प्रशंसा की।

‘छोरा गंगा किनारे वाला’ आज भी लोगों के दिलों में: सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमिताभ बच्चन न सिर्फ एक महान कलाकार हैं, बल्कि अपनी मूल जड़ों से गहरा जुड़ाव भी रखते हैं। उन्होंने कहा, “आज भी लोग उन्हें ‘छोरा गंगा किनारे वाला’ कहकर याद करते हैं। वे खुद कहते हैं कि प्रयागराज को वे कभी नहीं भूल सकते। उनकी अपनी धरती के प्रति आत्मीयता अद्भुत है।”

कायस्थ समाज के ऐतिहासिक योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

सीएम योगी आदित्यनाथ  ने अपने भाषण में स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जयप्रकाश नारायण, महर्षि महेश योगी, और मुंशी प्रेमचंद जैसे महान कायस्थ महापुरुषों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि:

विवेकानंद ने शिकागो में भारतीयता का परचम लहराया।

नेताजी ने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का मंत्र दिया।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।

शास्त्री जी ने 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई।

जयप्रकाश नारायण ने 1975 में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

महर्षि महेश योगी ने अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए भगवान राम के नाम का सिक्का जारी किया।

प्रयागराज में बन रही नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद प्रयागराज के माघ मेले में नियमित रूप से प्रवास करते थे और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते थे। उनकी स्मृति में प्रयागराज में एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा, “उनकी साधना जाति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए थी।”

कायस्थ समाज को वोट देने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं, बल्कि “उत्तम प्रदेश” बन गया है, और अब “सर्वोत्तम प्रदेश” बनने की राह पर है। यह बदलाव सीएम योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में संभव हुआ है।

उन्होंने कायस्थ समाज के सभी लोगों से वोटर बनने और राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की।

श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

गोरखपुर क्लब में आयोजित इस समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने राजेश चंद्र श्रीवास्तव (अध्यक्ष) और अंबरीश कुमार श्रीवास्तव (मंत्री) समेत 13 पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया और स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष हरिनंदन श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More