उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए वह जान देने को भी तैयार हैं। पेपर लीक, नकल और सरकारी भर्तियों पर बड़ा बयान, 4 साल में 25,000 नौकरियां दी गईं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी नौकरियों और पेपर लीक मामलों पर ABP न्यूज़ से विशेष बातचीत में कहा है कि उनकी सरकार युवाओं के सपनों को सच करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो उन्हें अपनी जान तक देने को तैयार हैं।
also read: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई व्हाइट कोट सेरेमनी,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि वर्तमान सरकार ने पिछले चार वर्षों में 25,000 भर्तियाँ की हैं, और यह सब नकल और पेपर लीक के बिना किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हालिया विवादित घटना वास्तव में पेपर लीक नहीं बल्कि नकल मामला है, और वर्तमान में संबंधित कानूनी कार्रवाई जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: “युवाओं का सपना पूरा करने के लिए जान देनी पड़े तो कोई बड़ी बात नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने खाली पदों को भरने का दृढ़ संकल्प लिया है, और इस दिशा में किसी प्रकार की कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।