मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा — 100 गज के प्लॉट देने के नाम पर रचा गया था बड़ा षड्यंत्र

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा — 100 गज के प्लॉट देने के नाम पर रचा गया था बड़ा षड्यंत्र

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 100 गज प्लॉट योजना को धोखा और षड़यंत्र बताया। प्रजापति समाज को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र सौंपे और तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछली सरकारों ने 100-100 गज के प्लॉट देने के नाम पर कमजोर वर्गों के साथ धोखा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी योजना सिर्फ एक राजनीतिक षड्यंत्र थी, जिससे गरीब वर्ग को भ्रमित किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के पिपली अनाजमंडी में आयोजित प्रजापति समाज प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्लॉट स्कीम के नाम पर प्रजापति सहित अन्य पिछड़े वर्गों को गुमराह किया, जबकि असल में अधिकतर जगहों पर प्लॉट विवादित और अवैध ज़मीनों पर काटे गए।

प्रजापति समाज के 18,870 लोगों को मिला भूमि अधिकार प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और यमुनानगर जिलों के प्रजापति समाज के 44 लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किए, जबकि राज्यभर के 18,870 लोगों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र सौंपे गए। इनमें:

  • यमुनानगर: 87 गांव

  • करनाल: 112 गांव

  • कैथल: 60 गांव

  • कुरुक्षेत्र: 83 गांव शामिल रहे।

प्रजापति कुम्हार समाज की कला को मिल रहा नया आयाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजापति कुम्हार समाज सदियों से मिट्टी की कला में पारंगत रहा है। उनके बनाए मिट्टी के बर्तन हरियाणा की संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं, लेकिन पिछली सरकारों ने उनके इस हुनर को दबाने का काम किया। इसके चलते नई पीढ़ी इस पारंपरिक व्यवसाय से दूर होती गई।

भाजपा सरकार अब इस पारंपरिक कला को प्रोत्साहन देने और आत्मनिर्भर भारत में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है।

प्रमाण पत्रों से मिलेगा कानूनी अधिकार

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रमाण पत्र केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि यह लाभार्थियों को उनकी जमीन पर कानूनी अधिकार और भविष्य की सुरक्षा की गारंटी प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसे संरक्षित करने का संकल्प लें।

तिरंगा यात्रा से गूंजा पिपली — देशभक्ति का माहौल

समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने पिपली गीता द्वार से सेक्टर-2 तक तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

राहुल गांधी पर तीखा व्यंग्य — “झूठ का इलाज तांत्रिक ही कर सकता है”

पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेस को राहुल गांधी का इलाज किसी तांत्रिक से करवाना चाहिए, क्योंकि झूठ का इलाज डॉक्टर के पास नहीं होता।” यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों के जवाब में दी गई। सीएम ने आगे कहा कि यदि वोट चोरी होती, तो कांग्रेस 10 सीटों पर मामूली अंतर से कैसे जीत जाती? उन्होंने दावा किया कि ईवीएम में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती तो कांग्रेस की सभी सीटें साफ हो जातीं।

“कांग्रेस का झूठ उजागर हो चुका है” — सैनी

सीएम ने कहा कि कांग्रेस अब बिना मुद्दों के झूठ फैला रही है। पहले वे EVM पर सवाल उठाते थे, फिर “मोदी आए तो संविधान खतरे में” जैसे भ्रम फैलाए गए। लेकिन देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार चुनकर कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है।

Also Read: https://newsindianow.in/independence-day-2025-minister-anil-vij-will-hoist-the-flag-in-yamuna-nagar-the-government-has-released-the-revised-list/

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More