CM Nayab Saini व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ के डीटी मॉल में प्रदेश के मंत्रियों व विधायको के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को देखा।

CM Nayab Saini व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ के डीटी मॉल में प्रदेश के मंत्रियों व विधायको के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को देखा।

CM Nayab Saini व केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ आई टी पार्क में स्थित डीटी मॉल में गत सांय प्रदेश के मंत्रियों व विधायको के साथ द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को देखा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म 27 फ़रवरी, 2002 को गोधरा (गुजरात) में हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की घटना पर आधारित है। इसमें घटना की महत्वपूर्ण सच्चाई को दिखाया गया है । फ़िल्म निर्माता ने इस मुद्दे को बहुत ही संवेदनशीलता और गरिमा के साथ संभाला और यह फिल्म हमें आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़िल्म के माध्यम से 59 निर्दाेष पीड़ितों को भी अपनी बात कहने का मौका मिला है। यह फिल्म वास्तव में उन 59 निर्दोष पुरूषमहिलाओं व बच्चों के प्रति एक सच्ची  श्रद्धांजलि है। फिल्म के निर्माता ने फिल्म के माध्यम से इस घटनाक्रम की सच्चाई को देश के सामने उजागर कियाजिस घटना से पूरा देश अनभिज्ञ था।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याणविधानसभा उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढाविकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवारउद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंहशिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडालोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवासामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमारखाद्यनागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागरखेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम सहित अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

इसके अलावामुख्य सचिव श्री विवेक जोशीस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपालकृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरूमुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक खेमकापुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More