Cleanliness Is Service :‘स्वच्छता ही सेवा’ के अन्तर्गत इस वर्ष भी देश भर में गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाना है
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष आयोजित किये जाने वाले 15 दिवसीय कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अन्तर्गत इस वर्ष भी देश भर में गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाना है। Cleanliness Is Service ,स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर देश-प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर सोमवार को श्री सुरेश ओला, निदेशक, स्वायत्त शासन राजस्थान की अध्यक्षता में वी.सी. के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।