मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संकल्प, जल्द बनेगी ‘दिल वालों की दिल्ली’, जानिए क्या है ब्लूप्रिंट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संकल्प, जल्द बनेगी 'दिल वालों की दिल्ली', जानिए क्या है ब्लूप्रिंट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ऐलान — दिल्ली को जल्द ही बनेगी ‘दिल वालों की दिल्ली’। जानें क्या है यमुना सफाई, हरियाली, और स्वच्छता को लेकर उनका पूरा प्लान।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को एक आदर्श और स्वच्छ शहर में बदलने का बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “दिलवालों की दिल्ली” को वास्तविकता में बदलना है — जहां यमुना शुद्ध हो, शहर हरियाली से भरपूर हो, और हर कोना साफ-सुथरा हो।

दिल्ली को स्वच्छ बनाने का विजन

सीएम रेखा गुप्ता ने एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान कहा, “मैं एक ऐसी दिल्ली की कल्पना करती हूं जो हर दृष्टि से सुंदर, शांत और स्वच्छ हो। लेकिन यह कार्य सिर्फ सरकार के प्रयासों से नहीं हो सकता। इसमें हर नागरिक की जिम्मेदारी जरूरी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी में सार्वजनिक दीवारों को खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। दीवारों पर पोस्टर और अवैध विज्ञापन लगाने की प्रवृत्ति को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

‘सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं रहेगा शहर साफ’

रेखा गुप्ता ने दो टूक कहा कि, “स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं लाई जा सकती। जब तक नागरिक स्वयं यह जिम्मेदारी नहीं लेंगे कि उन्हें अपने आस-पास की जगहों को साफ रखना है, तब तक कोई भी स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता।”

जनभागीदारी है जरूरी: स्वच्छ दिल्ली का मूल मंत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक को अपने घर, गली और मोहल्ले को साफ रखना चाहिए। उन्होंने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, दीवारों को पोस्टर-बैनर से खराब न करें और साफ-सफाई को अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाएं।

दिल्ली विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

इस मौके पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली को जिस स्थिति में पहले की सरकारों ने छोड़ा था, अब उसे सुधारने का काम रेखा गुप्ता सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब व्यवस्थित विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

पर्यावरण जागरूकता की भी अपील

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रॉबिन हिबू ने भी इस अवसर पर नागरिकों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति को अपने घर से स्वच्छता की शुरुआत करनी चाहिए। एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और अपने आस-पास की सफाई का ख्याल रखें।”

For more news: Delhi

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More