भारती सिंह ने विदेश में कराया बच्चे का जेंडर चेक? जानिए कॉमेडियन ने क्या कहा

भारती सिंह ने विदेश में कराया बच्चे का जेंडर चेक? जानिए कॉमेडियन ने क्या कहा

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट स्विट्ज़रलैंड से की। सोशल मीडिया पर बच्चे के जेंडर चेक की अफवाहों पर भारती ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने कोई जेंडर टेस्ट नहीं करवाया है।

फेमस कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने स्विट्ज़रलैंड से अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके व्लॉग्स और अपडेट्स लगातार वायरल हो रहे हैं।

लेकिन अब एक नई अफवाह ने तूल पकड़ लिया है – कुछ यूजर्स का दावा है कि भारती सिंह ने विदेश में रहते हुए अपने बच्चे का जेंडर चेक (Bharti Singh Baby Gender Check) करवा लिया है। भारत में यह प्रक्रिया कानूनन प्रतिबंधित है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि विदेश में इसकी अनुमति है, और भारती ने इसका लाभ उठाया होगा।

also read: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा जल्द करेंगी…

भारती सिंह ने तोड़ी चुप्पी – ‘मैं कानून के खिलाफ नहीं जाती’

अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में भारती सिंह ने इन सभी दावों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा: “लोग कह रहे हैं कि मैं अब कह रही हूं – लड़का हो या लड़की, हेल्दी बेबी चाहिए। कुछ बोल रहे हैं कि हम बाहर गए और वहां जेंडर चेक करवा लिया होगा। भाई, बिल्कुल भी नहीं। मैं कभी भी कानून के खिलाफ नहीं जाती। हमें चेक कराके क्या करना है? हमारे पास भगवान का दिया सबकुछ है।”

भारती ने आगे कहा: “मैं और हर्ष अच्छा कमा रहे हैं। लड़का हो या लड़की, जो भी हो, सिर आंखों पर। जो भी भगवान देगा, उसका हम पूरा आदर करेंगे। यहां तक कि हमारे घरवालों ने भी कभी नहीं कहा कि बाहर जाकर जेंडर चेक करवा लो।”

घरवालों से भी छुपा रखी थी दूसरी प्रेग्नेंसी

अपने व्लॉग में भारती ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर परिवार वालों से भी छुपा कर रखी थी। “जब मैंने अनाउंसमेंट की, तब सबको पता चला। मेरे पेट को देखकर किसी को शक नहीं हुआ, क्योंकि मैं हमेशा ढीले कपड़े पहनती थी। घरवाले बस इतना बोलते थे कि वजन बढ़ गया है। मैंने किसी को नहीं बताया था कि हम सेकंड बेबी प्लान कर रहे हैं।”

भारती ने कहा कि जब परिवार वालों को सच्चाई पता चली, तो सभी बेहद खुश हुए और उन्हें ढेर सारा प्यार मिला।

Related posts

दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर, बोले- मेघना गुलजार से हर बहस में हार जाता था

हनुमान अंश: 2 करोड़ की फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज, गुलशन देवैया-रसिका दुग्गल की फिल्म में दिखेगी बच्चे की मासूम कहानी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More