Mirage OTT Release Date: क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘मिराज’ की ओटीटी रिलीज डेट फाइनल, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Mirage OTT Release Date: क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘मिराज’ की ओटीटी रिलीज डेट फाइनल, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Mirage OTT Release Date: आसिफ अली और जीतू जोसेफ की थ्रिलर फिल्म ‘मिराज’ अब 20 अक्टूबर से SonyLIV पर ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। जानें फिल्म की कहानी, भाषा विकल्प और स्ट्रीमिंग डिटेल्स।

Mirage OTT Release Date: थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर! आसिफ अली और जीतू जोसेफ की थ्रिलर फिल्म ‘मिराज’ (Mirage) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। थिएटर्स में रिलीज के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को अपनी सस्पेंस से भरपूर कहानी दिखाने वाली है।

Mirage कब और कहां होगी रिलीज?

‘मिराज’ फिल्म को 20 अक्टूबर 2025 से SonyLIV पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म मल्टी-लैंग्वेज रिलीज होगी और हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और बंगाली भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। SonyLIV ने फिल्म का टीज़र भी जारी किया है, जिसमें टैगलाइन है: “हर कहानी में एक राज़ छिपा होता है, इस कहानी में कई राज़ हैं…”

also read: भारती सिंह ने विदेश में कराया बच्चे का जेंडर चेक? जानिए…

Mirage की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी अभिरामी (अपर्णा बालमुरली) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी ज़िंदगी तब उलझ जाती है जब उसका मंगेतर रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है। इस केस को सुलझाने में उसकी मदद करता है अश्विन (आसिफ अली), जो एक डिजिटल पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म में थ्रिल, सस्पेंस और इमोशनल एंगल्स का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। हालांकि थिएटर में फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब ओटीटी पर यह दर्शकों का ध्यान खींच सकती है।

Jeethu Joseph की धमाकेदार वापसी – ‘Drishyam 3’ भी जल्द

Jeethu Joseph, जिन्हें ‘Drishyam’ सीरीज के लिए जाना जाता है, एक बार फिर सस्पेंस ड्रामा के साथ लौटे हैं। ‘Drishyam’ और ‘Drishyam 2’ दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

अब Drishyam 3 को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है — फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी और 2026 में अक्टूबर तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यह फिल्म मोहनलाल के साथ मलयालम में और अजय देवगन के साथ हिंदी वर्जन में भी रिलीज की जाएगी।

Related posts

सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के 8 साल पूरे: अनदेखी तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट, मार्च में दूसरे बेटे के जन्म का किया खुलासा

द बंगाल फाइल्स की पश्चिम बंगाल में वापसी: क्या था ‘अघोषित प्रतिबंध’ का सच और क्यों हुआ था विवाद?

बिग बॉस 7 को तनीषा मुखर्जी ने बताया ‘मानसिक आघात’, काजोल और अजय देवगन के नाम के इस्तेमाल पर तोड़ी चुप्पी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More