अमेरिका में जन्मे अमन राव ने लगाया दोहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में 13 छक्के और 12 चौके मचाए धमाल

अमेरिका में जन्मे अमन राव ने लगाया दोहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में 13 छक्के और 12 चौके मचाए धमाल

अमेरिका में जन्मे अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी 2026 में हैदराबाद के लिए 13 छक्के और 12 चौके मारकर दोहरा शतक जड़ा। जानें उनके क्रिकेट करियर और IPL 2026 की जानकारी।

विजय हजारे ट्रॉफी 2026 में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने बंगाल के खिलाफ धांसू पारी खेलकर सबको चौंका दिया। अमन ने अपनी पारी में 13 छक्के और 12 चौके लगाए और आखिरी गेंद पर छक्का मारकर दोहरा शतक पूरा किया। यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला शतक था, और उन्होंने इसे 154 गेंदों में 200 रन बनाकर हासिल किया।

मैच की शुरुआत में अमन राव और राहुल सिंह ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। राहुल सिंह 65 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अमन ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। अमन ने 38वें ओवर में 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके बाद विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए अपनी डबल सेंचुरी पूरी की।

also read: हरभजन सिंह बोले बड़े बयान – “हम भारत में सबका स्वागत करते…

अमन राव कौन हैं?

अमन राव का जन्म 2 जून 2004 को अमेरिका के मैडिसन, विस्कॉन्सिन में हुआ था। वर्तमान में वह हैदराबाद की टीम के लिए खेल रहे हैं और IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्हें बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा गया था।

क्रिकेट करियर की बात करें तो अमन ने लिस्ट-ए में 3 मैचों में 252 रन बनाए हैं। वहीं, 11 टी20 मैचों में 301 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली और विस्फोटक पारी उन्हें भविष्य का चमकता सितारा बनाती है।

Related posts

क्या क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी के लिए बहुत आसान है? स्टुअर्ट ब्रॉड ने युवा भारतीय सनसनी की जमकर की तारीफ

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार रेड्डी बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यंश शेडगे को मिला मौका

ऋषभ पंत की घर वापसी: दिल्ली कैपिटल्स में लौटे पंत, कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More