अमन अरोड़ा ने दुबई में भारत के कौंसुल जनरल और UAE के उद्योगपतियों से मुलाकात कर पंजाब में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने निवेशकों को पंजाब में अधिक निवेश के लिए आमंत्रित किया।
पंजाब में औद्योगिक विकास और वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दुबई में भारत के कौंसुल जनरल और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब और दुबई के बीच मजबूत कारोबारी संबंधों को और आगे बढ़ाने तथा राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
अमन अरोड़ा ने उद्योगपतियों को पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई जा रही बेहतर सुविधाओं और निवेशक-अनुकूल माहौल की जानकारी दी। उन्होंने UAE के कारोबारियों और निवेशकों से पंजाब में अधिक से अधिक निवेश करने का आह्वान किया।
पंजाब में निवेश के लिए अनुकूल माहौल
ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ‘ਆਪ’ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ @AroraAmanSunam ਨੇ ਦੁਬਈ ਵਿਖੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਕੌਂਸਲ ਜਨਰਲ ਅਤੇ ਦੁਬਈ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਤਰਾਂ ਦੇ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨਾਲ਼ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੁਬਈ ਨਾਲ਼ ਮਜ਼ਬੂਤ ਸਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਵਿਚਾਰ-ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਉਦਯੋਗ ਖੇਤਰ… pic.twitter.com/OyDrvLpDbR
— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 8, 2026
अमन अरोड़ा ने पंजाब की Industrial & Business Development Policy-2026 और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को निवेशकों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से निवेशकों को विभिन्न मंजूरियों, क्लीयरेंस, जमीन से संबंधित सहायता और परियोजनाओं को शुरू से अंत तक आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में मजबूत औद्योगिक आधार, बेहतर कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल नीतियां मौजूद हैं। सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए कारोबार करना आसान बनाना और रोजगार पैदा करने वाले निवेश को प्रोत्साहित करना है।
पंजाब-दुबई कारोबारी संबंधों को मजबूत करने पर जोर
बैठक के दौरान पंजाब और UAE के बीच औद्योगिक एवं कारोबारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। अमन अरोड़ा ने UAE के उद्योगपतियों को पंजाब की आर्थिक विकास यात्रा में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए समयबद्ध मंजूरियों, प्रशासनिक सहयोग और एंड-टू-एंड सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि UAE के कारोबारियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करना है, जिससे राज्य में नए उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।