सत्या निकेतन PG हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की याद में AAP के छात्र संगठन ASAP की ओर से 9 सितंबर को तालकटोरा स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
सत्या निकेतन PG में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मासूम छात्रों की याद में आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन ASAP (Aam Aadmi Party Student Wing) की ओर से आज, 9 सितंबर 2026 को श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम आज शाम 4 बजे से शुरू होगा। आयोजन का उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देना और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना है।
छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
सत्य निकेतन PG हादसे में दिवंगत मासूम छात्रों के लिए प्रार्थना सभा🙏
📍 तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली
📅 9 सितंबर 2026 (आज)
⏰ शाम 4:00 बजेसत्य निकेतन PG की हृदयविदारक घटना में दिवंगत मासूम छात्रों की स्मृति में आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP @ASAP4Students द्वारा श्रद्धांजलि…
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) September 9, 2026
AAP छात्र संगठन ASAP की ओर से लोगों से इस शोक सभा में शामिल होने की अपील की गई है। संगठन ने कहा कि सत्या निकेतन PG की हृदयविदारक घटना में अपने जीवन गंवाने वाले निर्दोष छात्रों की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सभा के दौरान दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और भजन संध्या के माध्यम से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
लोगों से शामिल होने की अपील
ASAP ने सभी नागरिकों और छात्रों से कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है। संगठन ने कहा कि इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम विवरण:
📍 स्थान: तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली
📅 तारीख: 9 सितंबर 2026
⏰ समय: शाम 4 बजे
🙏 कार्यक्रम: श्रद्धांजलि सभा एवं भजन संध्या