‘
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नीट पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आम घरों के बच्चे ही पंजाब के असली मेडल हैं।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नीट (NEET-UG) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे बुनियादी सुधारों पर अपने विचार साझा किए।
‘काम की आलोचना आसान, काम करके दिखाना कठिन’
ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ @harjotbains ਨੇ NEET ਪਾਸ ਕਰਨ ਵਾਲ਼ੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ਼ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ !!
ਕਿਹਾ, ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਭੰਡਣਾ ਬਹੁਤ ਸੌਖਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਪਰ ਕੰਮ ਕਰਕੇ ਦਿਖਾਉਣਾ ਬਹੁਤ ਔਖਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਸਿੱਖਿਆ ਦੀਆਂ ਬਿਹਤਰੀਨ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨਾਲ਼ ਆਮ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਮਿਹਨਤ ਕਰਕੇ ਅੱਗੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਹੀ ਸਾਡੇ ਅਸਲੀ ਮੈਡਲ ਹਨ। pic.twitter.com/acECjoHy7j
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 27, 2026
सफल विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “किसी के किए गए कार्यों की कमियां निकालना या आलोचना करना बहुत आसान होता है, लेकिन धरातल पर काम करके परिणाम दिखाना बेहद मुश्किल होता है। हमारी सरकार ने आलोचनाओं की परवाह किए बिना सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिल रही उच्च स्तरीय सुविधाओं और निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रमों के बल पर ही आज आम और गरीब परिवारों के बच्चे अपनी कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में आगे आ रहे हैं।
‘सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ही पंजाब के असली मेडल’
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की यह सफलता ही राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “ये होनहार विद्यार्थी ही हमारे असली मेडल हैं। जब एक साधारण परिवार का बच्चा डॉक्टर बनने का सपना पूरा करता है, तो उससे न केवल एक परिवार की किस्मत बदलती है बल्कि पूरा समाज सशक्त होता है।”
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘पेस’ (PACE) कार्यक्रम, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और मेंटरशिप के चलते इस वर्ष पंजाब के सरकारी स्कूलों से 880 से अधिक विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।