Table of Contents
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वकीलों की टीम के साथ मंदिर मार्ग थाने पहुंचे और पुलिस हिरासत से छात्रों की रिहाई सुनिश्चित कराई। केजरीवाल ने कहा- जब तक बच्चे रिहा नहीं होते, मैं नहीं जाऊंगा।
NEET-UG पेपर लीक मामले और परीक्षा प्रणाली में कथित धांधली के खिलाफ दिल्ली में आवाज उठा रहे छात्रों के समर्थन में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए निर्दोष छात्रों को रिहा कराने के लिए केजरीवाल वकीलों की पूरी लीगल टीम के साथ खुद मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल ने पुलिस प्रशासन को दोटूक कहा कि ये सभी बच्चे देश का भविष्य और मेरे अपने बच्चे हैं। जब तक हर एक हिरासत में लिए गए छात्र को सुरक्षित रिहा नहीं कर दिया जाता, वह थाने से बाहर नहीं जाएंगे।
‘जन-नेता’ ने निभाई अभिभावक की भूमिका
मंदिर मार्ग और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में अपनी लीगल टीम के साथ डटे अरविंद केजरीवाल ने पुलिस अधिकारियों से हिरासत में लिए गए छात्रों की सूची और दर्ज मुकदमों की कॉपी मांगी। केजरीवाल के कड़े रुख और लगातार दबाव के बाद पुलिस को हिरासत में लिए गए कई छात्रों को छोड़ना पड़ा।
केजरीवाल ने कहा:
ਇਹ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ‘ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੀਡਰ’ ਦੀ ਅਸਲ ਪਛਾਣ!
ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ ‘ਆਪ’ @ArvindKejriwal ਖ਼ੁਦ ਜਾ ਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤ ‘ਚੋਂ ਰਿਹਾਅ, ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਹੀ ਮੇਰੇ ਬੱਚੇ ਨੇ ਤੇ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ, ਅਸੀਂ ਥਾਣੇ ‘ਚੋਂ ਜਾਵਾਂਗੇ ਨਹੀਂ pic.twitter.com/giTpZnOfB5
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 22, 2026
“ये 18 से 22 साल के बच्चे कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं हैं; ये अपने हक और अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार का काम इनकी बात सुनना था, लेकिन उन पर लाठियां चलाई गईं। यह सभी मेरे अपने बच्चे हैं। जब तक हर बच्चे को न्याय और रिहाई नहीं मिल जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे।”
मुफ़्त कानूनी और मेडिकल सहायता जारी
केजरीवाल के इस कदम से प्रदर्शनकारी छात्रों और उनके परिवारों को भारी राहत मिली है। आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुलिस केस का सामना कर रहे किसी भी छात्र को कोर्ट-कचहरी के चक्करों में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
AAP की लीगल सेल देश भर के सभी प्रभावित छात्रों को निशुल्क (Free) कानूनी और चिकित्सीय सहायता प्रदान कर रही है। इसके लिए पार्टी की ओर से विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।