60
राजस्थान से राज्य सभा की एक सीट के उप निर्वाचन में मंगलवार को यहाँ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री रवनीत सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने निर्वाचित प्रत्याशी श्री सिंह के अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता एवं निर्वाचित प्रत्याशी की ओर से प्रमाण-पत्र लेने के लिए अधिकृत श्री योगेन्द्र सिंह तंवर को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार शर्मा सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।