मत्स्य पालन संबंधी 5 दिवसीय ट्रेनिंग 15 से
जालंधर 12 सितंबर-
मत्स्य पालन जालंधर द्वारा पांच दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण 15 सितंबर 2025 से शुरू किया जा रहा है, जो 19 सितंबर 2025 तक चलेगा।
सहायक डायरेक्टर मत्स्य पालन, जालंधर, बिक्रमप्रीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है प्रशिक्षण का स्थान नकोदर रोड, वडाला चौक के पास, दूरदर्शन एन्क्लेव, गली नंबर 4, कोठी नंबर 92, जालंधर होगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का पंजाब का निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक व्यक्ति अपने आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।