प्रधानमंत्री : भारत को मेड इन इंडिया गेमिंग उत्पादों को तैयार करने में अपनी समृद्ध प्राचीन विरासत एवं साहित्य का लाभ उठाना चाहिए |

श्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी : गेमिंग उद्योग से संबंधित हमारे उत्पाद पूरी दुनिया तक पहुंचने चाहिए; हमें एनिमेशन की दुनिया में भी अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहिए |

 

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत के लोगों से देश को विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

 

वैश्विक गेमिंग बाज़ार में अग्रणी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत को मेड इन इंडिया गेमिंग उत्पादों को तैयार करने में अपनी समृद्ध प्राचीन विरासत एवं साहित्य का लाभ उठाना चाहिए। गेमिंग का एक बड़ा उभरता हुआ बाजार है और हम इस क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा दे सकते हैं।

श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “हम हर बच्चे को स्वदेशी रूप से विकसित खेलों की ओर आकर्षित कर सकते हैं और मैं चाहता हूं कि प्रत्येक भारतीय बच्चा, युवा, एआई पेशेवरों सहित आईटी पेशेवर गेमिंग की दुनिया का नेतृत्व करें- न केवल खेलने में, बल्कि हमारे गेमिंग उत्पादों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने में भी। उन्होंने कहा, “हम एनिमेशन की दुनिया में भी अपना प्रभुत्व स्थापित कर सकते हैं।”

 

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More