जनरल कृष्ण कुमार यादव : डाक विभाग ने उत्साह से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, अहमदाबाद मुख्य डाक घर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जनरल कृष्ण कुमार यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जनरल कृष्ण कुमार यादव : स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतीक है-

स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ सभी डाकघरों में डाक चौपालों का आयोजन कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया –पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग ने 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। उत्तर गुजरात क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद के मुख्य डाक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मचारियों को सम्मानित किया। उत्तर गुजरात के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए डाक चौपालों का आयोजन किया गया।

 

पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय अखंडता को दर्शाता है और हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। डाक विभाग ने ‘हर घर तिरंगा’ पहल के अंतर्गत हर घर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित करके देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करके और लोगों की मदद करके हम देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस, अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का अवसर प्रदान करता है। श्री यादव ने कहा कि यह स्वतंत्रता के मूल्यों को पहचानने और महान व्यक्तियों द्वारा दिए गए बलिदानों को याद करने और युवा पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण भाव से जोड़ने का समय भी है।

डाक चौपाल के उद्घाटन के दौरान पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघर सरकार और जनता के बीच सेवाएं प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरे हैं। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन डाकघरों के माध्यम से किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों को ये सेवाएं प्रदान करके हम लोगों के अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं, यही स्वतंत्रता दिवस का सच्चा सार है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के लाभार्थियों को पासबुक भी वितरित की और एक सुदृढ़ और समृद्ध महिला सशक्त समाज का आह्वान किया।

 

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग चिट्ठी-पत्री के अलावा बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पासपोर्ट सेवाएं, आधार नामांकन और अपडेट, कॉमन सर्विस सेंटर और डाक घर निर्यात केंद्र जैसे कई जन-केंद्रित कार्यों में संलग्न है। आईपीपीबी के माध्यम से डाकिए अब मोबाइल बैंक के रूप में काम कर रहे हैं। आईपीपीबी के प्लेटफॉर्म से बच्चों के लिए आधार नामांकन, मोबाइल अपडेट, डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, डीबीटी, बिल भुगतान, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) ट्रांजेक्शन, वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सेवाएं डाकियों के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाई जा रही हैं।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाक सेवाओं की निदेशक सुश्री एम.के. शाह ने सभी को राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्र भारत में डाक सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए राष्ट्र के विकास और कनेक्टिविटी में उनके महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा की।

इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं सुश्री एम.के. शाह, प्रबंधक एमएमएस श्री धर्मवीर सिंह, मुख्य डाकपाल श्री गोविंद शर्मा, उप मुख्य डाकपाल श्री रितुल गांधी, सहायक निदेशक सुश्री एम.ए. पटेल, लेखा अधिकारी श्री पंकज स्नेही, सहायक लेखा अधिकारी श्री चेतन सैन, सहायक अधीक्षक श्री धवल बावीसी, श्री जिनेश पटेल, श्री रमेश पटेल, निरीक्षक डाक श्री भाविन प्रजापति, सुश्री पायल पटेल, श्री योगेंद्र राठौड़, श्री विपुल चडोतरा सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल, वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के CM बने ‘थलापति’ विजय: 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ लगाई शर्त; खाली खजाने और भारी कर्ज की चुनौती

पीएम मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन; पेट्रोल-डीजल के संयमित इस्तेमाल की अपील की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More